हिसार पुलिस का एक्शन, चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार ll
हिसार पुलिस का एक्शन, चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी पुराना बस अड्डा बरवाला पुलिस ने चोरी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद किया है। मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता गुफानाथ बाबा पुत्र मंगल नाथ बाबा निवासी कुआ वाली गली, ईतवार नाथ डेरा, वार्ड नंबर 18, बरवाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ईतवार नाथ डेरे से दो कट्टे गेहूं, दो कट्टे चीनी, एक सरसों तेल से भरा पीपा तथा 1500 रुपये चोरी हो गए थे। शिकायत पर थाना बरवाला में मुकदमा दर्ज किया गया।चौकी पुराना बस अड्डा बरवाला में तैनात सहायक उप निरीक्षक हनुमान द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम पुत्र धनपत तथा शिवा पुत्र सुरेश, दोनों निवासी वार्ड नंबर 18, बरवाला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों से चोरीशुदा सामान बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। चोरी व अन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।@newstoday #newstodayhry




