हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 21 अगस्त की रात से मानसून होगा सक्रिय ll
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 21 अगस्त की रात से मानसून होगा सक्रिय ll

HARYANA WEATHER UPDATE :- हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त की रात से प्रदेश में मौसम करवट लेगा, जिसके चलते कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 21 से 23 अगस्त के बीच कुछ इलाकों में तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है। इन जिलों में बारिश के आसार:-
21 अगस्त को यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और धारूहेड़ा में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रोहतक, हिसार और जींद में भी बादल छाए रहने के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
फिर सक्रिय होंगी मानसूनी हवाएं:-
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तरी हरियाणा के ऊपर नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की स्थिति है। इसके साथ ही मानसून टर्फ अमृतसर, नजीबाबाद और फतेहगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां दोबारा तेज होने की संभावना है।
23 अगस्त तक बारिश का दौर:-
21 अगस्त की रात से मौसम में बदलाव शुरू होने के बाद 23 अगस्त तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। @newstodayhry #newstodayhry




