Haryana
Trending

योगाश्रम में संस्कृत सम्भाषण शिविर का भव्य उद्घाटन ll

योगाश्रम में संस्कृत सम्भाषण शिविर का भव्य उद्घाटन ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-संस्कृतभारती द्वारा रेलवे रोड स्थित योगाश्रम में 10 दिवसीय नि:शुल्क संस्कृत सम्भाषण शिविर का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रोफेसर डी. पी. वार्ने (वाणिज्य विभाग, सीडीएलयू) ने दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र की शुरूआत की। जनपद अध्यक्ष द्रोण प्रसाद कोइराला ने बताया कि 20 से 30 अगस्त तक चलने वाले इस शिविर में प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक धाराप्रवाह संस्कृत बोलना सिखाया जाएगा। शिविर में लगभग 50 शिक्षार्थी भाग ले रहे हैं, जो मुख्य रूप से गैर-संस्कृत पृष्ठभूमि से हैं। 14 वर्ष से ऊपर का कोई भी नागरिक इसमें नि:शुल्क भाग ले सकता है। उद्घाटन अवसर पर संस्कृतभारती हरियाणा संघटन मंत्री देवांश कृष्ण, जनपद मंत्री बलजिंद्र कुमार, शिविर शिक्षक प्रचार प्रमुख कपीश, सह-शिक्षक परमजीत, नगराध्यक्ष श्रीनिवास सहित ललित, आदित्य, हरप्रीत और प्रवीण आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर संबंधी जानकारी के लिए 82218-82484, 98173-91718 पर संपर्क करें।@newstoday #newstodayhry

Related Articles

Back to top button