वरिष्ठ नागरिक समाज की नींव और अनुभव का खजाना : स्वामी रमेश साहुवाला ll
वरिष्ठ नागरिक समाज की नींव और अनुभव का खजाना : स्वामी रमेश साहुवाला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-वरिष्ठ नागरिक किसी भी समाज की नींव और अनुभव का खजाना होता है तथा उनके बिना हमारा वर्तमान अधूरा है और भविष्य दिशाहीन है तथा उनके बिना समाज कभी प्रगति नहीं कर सकता। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर स्थानीय कोर्ट कालोनी में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह दिवस उन लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है जिन्होंने अपना पूरा जीवन परिवार और समाज को बनाने में लगा दिया।
श्री साहुवाला ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे लिए जीवित पुस्तकालय के समान है तथा उनके पास जीवन के उतार-चढ़ाव का गहरा अनुभव होता है। वे हमें संस्कार, नैतिकता और परम्पराओं से जोड़ते है। उन्होंने कहा कि संयुक्त तथा परिवार की व्यवस्था में उनका होना बच्चों के लिए वरदान होता है क्योंकि उनके बच्चों को प्यार, कहानियाॅं और सही-गलत की पहचान मिलती है। आज के तेज भागते जीवन में उनकी सलाह हमें गलत फैसले से बचा सकती है। उन्होंने कहा कि जिस समाज में बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता वह समाज कभी प्रगति नहीं कर सकता। इसलिए हमें अपने बड़ों का आदर करना चाहिए, उनका आर्शीवाद लेना चाहिए और उनके पास बैठना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के सभी बुजुर्गों ने अपने परिवार के लिए, समाज के लिए, देश के लिए जो त्याग और परिश्रम किया है उसके लिए उनका धन्यवाद करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें याद दिलाता है कि वरिष्ठ नागरिकों को भी गरिमा, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीने का पूरा अधिकार है इसलिए हमें अपने बुजुर्गों का पूरा ध्यान रखना चाहिए और उनके स्वास्थ्य के प्रति भी हमें जागरूक रहना चाहिए।@newstoday #newstodayhry




