हजारों रुपए की 07 ग्राम 7 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार ll
हजारों रुपए की 07 ग्राम 7 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-सिरसा जिला में चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जिला की सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव दड़बा क्षेत्र से बाइक सवार युवक से 07 ग्राम 7 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक की पहचान औमप्रकाश उर्फ जोगेन्द्र पुत्र विजय सिंह निवासी गांव दड़बा कला, जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान गांव दड़बा क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान सामने से एक युवक बाइक लेकर आता दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रायस किया । शक के आधार पर पुलिस ने मौका पर राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई, उसके कब्जे से 07 ग्राम 7 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस को सौंप दी है । आरोपी से गहनता से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी तथा उनके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।@newstoday #newstodayhry




