Haryana
Trending

नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का जनजागरूकता अभियान।।

नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का जनजागरूकता अभियान।।

हिसार-( अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के सफल नेतृत्व में हिसार पुलिस द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने तथा नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ने के लिए निरंतर जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति पुलिस टीम हिसार द्वारा थाना बरवाला क्षेत्र के गांव राजली एवं बाड़ो पट्टी में नशे के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नशा मुक्ति पुलिस टीम हिसार के सब इंस्पेक्टर हवा सिंह ने गांव राजली के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में करीब 220 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, पढ़ाई एवं खेलों में ध्यान केंद्रित करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को साइबर अपराध, महिला अपराध एवं यातायात नियमों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती सुशील जी पुनियां, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती सुमन सैनी, असिस्टेंट लेक्चरार श्री राजपाल एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।@newstodayhry #newstodayhry

नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ना पुलिस की प्राथमिकता– नशा मुक्ति टीम द्वारा गांव में सरपंच, ग्रामीणों, नशा पीड़ितों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उन्हें नशा छोड़ने तथा नियमित रूप से उपचार एवं दवाई लेने के लिए प्रेरित किया गया। टीम द्वारा नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया तथा नशा तस्करों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। अभियान के दौरान कुल 09 नशा पीड़ितों को उपचार एवं दवाई उपलब्ध कराने में सहायता की गई। इनमें 02 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल हिसार से पहली बार एलोपैथिक दवाई, 04 नशा पीड़ितों को दूसरी बार एलोपैथिक दवाई तथा 03 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति पुलिस टीम द्वारा उनके घर पहुंचकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाई उपलब्ध करवाई गई।

ग्रामीणों से सहयोग की अपील-हिसार पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि नशे के खिलाफ पुलिस के इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें। अपने आसपास यदि कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है तो उसे नशा छोड़ने और उपचार लेने के लिए प्रेरित करें। साथ ही नशा बेचने वालों के संबंध में पुलिस को जानकारी देकर समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। पुलिस अधीक्षक हिसार का संदेश है कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना ही स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की मजबूत नींव है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button