Haryana
Trending

स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा।।

स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा।।

पलवल-( निकुंज गर्ग ):- जहां प्रदेश के अंदर स्वाइन फ्लू वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है तो वही जिला नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वाइन फ्लू वायरस को लेकर अलर्ट है और जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं। डॉक्टरों ने कहा कि इस समय सरकारी अस्पतालों ने मरीजों की संख्या में दुगना इजाफा हुआ है और गले में खरास पैदा होना,खांसी,जुखाम ओर बुखार के साथ साथ अगर व्यक्ति को थकान महसूस हो रही है तो यह स्वाइन फ्लू वायरस के लक्षण हैं। देश प्रदेश में स्वाइन फ्लू वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्या तैयारियां है और इसके किस तरह से लक्षण पाए जाते हैं इसको लेकर इंडिया न्यूज़ चैनल की टीम सरकारी अस्पताल में पहुंची जहां ओपीडी की पर्ची बनवाने के लिए पलवल जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है उपमंडल नागरिक अस्पताल में जहां प्रतिदिन 3 सौ के लगभग मरीज आते थे और जिला नागरिक अस्पताल में जहां 5 से 6 सौ मरीज अपना इलाज कराने के लिए आते थे आज बात करे उपमंडल नागरिक अस्पताल की तो 3 सौ की जगह अब 5 सौ मरीज अपना इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं और बात करें जिला नागरिक अस्पताल की तो अब 6 सौ की जगह 11 सौ के लगभग मरीज अपना इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। इस बारे में अस्पताल के एसएमओ डाक्टर संजीव तोमर से बात की तो उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू वायरस को लेकर उन्होंने अस्पताल में अलग से आइसोलेशन वार्ड बना दिया है जहां डाक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि अब अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है । उन्होंने बताया कि जहां होडल के उपमंडल नागरिक अस्पताल में 300 मरीज आते थे आज वहां 500 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं तो बात करें वही जिला नागरिक अस्पताल की तो जहां 600 के लगभग मरीज अपने इलाज करने के लिए आते थे आज वहां लगभग 1100 मरीज अपना इलाज कराने के लिए आ रहे हैं । एसएमओ डॉक्टर संजीव तोमर ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लक्षण किस तरह से हैं उन्होंने कहा कि पहले खांसी होती है जुखाम होता है बुखार चढ़ता है और शरीर में थकावट होने लगती है अगर किसी व्यक्ति को ऐसे लक्षण अपने शरीर में दिखाई दे तो वह तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर चेकअप कराएं और इसका इलाज कराएं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है उनमें जो मरीज जुखाम, खांसी बुखार के मरीज ज्यादा संख्या में आ रहे हैं और अस्पताल में उनका चेकअप किया जा रहा है और उनको दवाइयां भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर स्वाइन फ्लू के लक्षण होने पर व्यक्ति को ठंडे पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए और अपने आप को आइसोलेट करना चाहिए इसके साथ ही मास्क का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि यह वायरस एक दूसरे के संपर्क में आने से ज्यादा फैलता है उन्होंने कहा कि इस वाइरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तैयारी की गई है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button