Haryana
Trending

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान।।

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर ):- बदलते सामाजिक परिवेश में बुजुर्गों के मान-सम्मान, उनकी देखरेख और समाज निर्माण में उनके लंबे योगदान को रेखांकित करते हुए शुक्रवार को भिवानी में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के तत्वावधान में सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित इस समारोह में 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 38 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों और महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने सभी बुजुर्गों को फूलमाला पहनाकर, अंगवस्त्र, शॉल व स्मृति चिह्न भेंट किए।इस मौके पर कर्मचारी नेता कामरेड ओमप्रकाश एवं मा. वजीर सिंह ने इस दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि से करीब 38 वर्ष पहले 1988 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश के हस्ताक्षर के बाद इस दिवस की शुरुआत हुई थी, जिसके उपरांत 1991 से इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक स्तर पर विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के रूप में मान्यता मिली। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज के मार्गदर्शक और अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभवों, त्याग और संघर्षों से आने वाली पीढिय़ों को सीख लेनी चाहिए।वही सम्मान पाने पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों लक्ष्मी, खजानी देवी, रामकुमार व रामेश्वरदास ने अपनी पुरानी स्मृतियां और भावनाएं साझा कीं। वर्ष 2004 में सेवानिवृत्त हुईं 81 वर्षीय शिक्षिका सावित्री देवी व समारोह की सबसे बुजुर्ग 85 वर्षीय खजानी देवी ने कहा कि इस उम्र में संगठन द्वारा शॉल, डोगा और सम्मान पत्र देकर मान बढ़ाना बेहद सुखद और गर्व का अनुभव है। वही लक्ष्मी, रामेश्वरदास व रामकुमार ने कहा कि वर्षों बाद एक साथ बैठकर पुराने साथियों से मिलने और विचार साझा करने से उन्हें जीवन में नई ऊर्जा व हौसला मिला है। कार्यक्रम के अंत में कर्मचारी नेताओं ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और उनके अधिकारों के प्रति एकजुट रहने का संकल्प दोहराया।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button