Haryana
Trending

स्वस्थ कक्षा का वातावरण विद्यार्थियों के समग्र विकास की कुंजी ll

स्वस्थ कक्षा का वातावरण विद्यार्थियों के समग्र विकास की कुंजी ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) एससीईआरटी हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट, डिंग, सिरसा के प्राचार्य सुभाष फुटेला के निर्देशन एवं डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया, डाइट आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक सतपाल सिंह की देखरेख में सोमवार को डाइट, डिंग, सिरसा में नियमित एवं अतिथि पीजीटी रसायन विज्ञान के लिए पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आज शुरू हो गया। जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद भट्टू ने बताया कि प्रात:कालीन सत्र में डाइट आईएफएससी विंग प्रभारी नरेश नरूला एवं डाइट विषय विशेषज्ञ राकेश मोहन ने प्रतिभागी अध्यापकों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीजीटी रसायन विज्ञान की विषयगत दक्षताओं, शिक्षण कौशल एवं व्यावसायिक क्षमताओं को और अधिक सुदृढ़ करना है। प्रथम सत्र में डाइट विषय विशेषज्ञ चंद्र प्रकाश शर्मा ने स्वस्थ कक्षा एवं समग्र प्रगति कार्ड विषय पर प्रतिभागी शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने शिक्षकों को स्वस्थ एवं सकारात्मक कक्षा-कक्ष का वातावरण तैयार करने, विद्यार्थियों के समग्र विकास पर ध्यान देने तथा उनकी प्रगति का बहुआयामी आकलन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रभावी शिक्षण केवल विषयगत ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के भावनात्मक, सामाजिक, रचनात्मक एवं व्यावहारिक विकास को भी समान महत्व देना आवश्यक है। द्वितीय सत्र में राकेश मोहन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 के अनुरूप विज्ञान शिक्षण विषय पर चर्चा करते हुए गतिविधि आधारित एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पर जोर दिया। प्रथम दिन प्रतिभागियों हेतु प्री टेस्ट भी आयोजित करवाया गया। प्रतिभागी अध्यापकों की पंजीकरण प्रक्रिया डाइट क्लर्क सुनील कुमार द्वारा सुचारु रूप से संपन्न करवाई गई। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button