विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उदय ने कुलपति को दिया स्मरण ज्ञापन ll
विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उदय ने कुलपति को दिया स्मरण ज्ञापन ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) पीएचडी रेगुलेशन एक्ट, 2022 के पूर्ण पालन तथा बढ़ी हुई फीस को रिड्यूस करने की मांग को लेकर उदय संस्था ने सोमवार को सीडीएलयू कुलपति को स्मरण ज्ञापन सौंपा। संस्था के राष्टÑीय अध्यक्ष मांगेराम ने बताया कि इन मांगों को लेकर संगठन द्वारा पहले भी कई बार कुलपति को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। इसी बीच राज्यपाल/कुलाधिपति कार्यालय ने पत्र संख्या एचएलबी-यूए/2026/6942 दिनांक 20 अगस्त 2026 के माध्यम से सभी विश्वविद्यालयों को अधिनियम, स्टेटस अध्यादेश, नियम एवं विनियमों का सख्ती से पालन करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम ने कहा कि पीएचडी रेगुलेशन का प्रभावी पालन विश्वविद्यालय की शोध गतिविधियों, रिसर्च के्रडिट्स अकादमिक गुणवत्ता और एनएएसी मूल्यांकन से जुड़ा है। शोध एवं अकादमिक व्यवस्था मजबूत न होने से विश्वविद्यालय को शोध/सरकारी वित्तीय संसाधनों के अवसर प्रभावित हो सकते हैं। वहीं डिस्टेंस लर्निंग/ओडीएल शुरू न होने की स्थिति में नियमित पाठ्यक्रमों की फीस बढ़ाकर उसका भार विद्यार्थियों पर डालना उचित नहीं है। उदय की दो प्रमुख मांगों में पीएचडी रेगुलेशन एक्ट, 2022 का पूर्ण पालन व बढ़ी हुई फीस का रिड्यूस करना है। मांगेराम ने कहा कि यदि सीडीएलयू प्रशासन ने राज्यपाल/कुलाधिपति के निदेर्शों, विश्वविद्यालय अधिनियम, स्टेट्स तथा यूजीसी नियमों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित नहीं करता, तो उदय द्वारा राज्यपाल/कुलाधिपति के समक्ष औपचारिक प्रतिनिधित्व प्रस्तुत किया जाएगा। उदय का संघर्ष—कानून के पालन, पारदर्शिता, शोध गुणवत्ता और छात्रहित के लिए जारी रहेगा। @newstodayhry #newstodayhry




