10 किलो गांजा बरामदगी मामले में बरवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई ll
10 किलो गांजा बरामदगी मामले में बरवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरवाला पुलिस ने 10 किलोग्राम गांजा बरामदगी के मामले में असल सप्लायर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिथुन पुत्र सूर्या निवासी मिर्जापुर रोड, हिसार के रूप में हुई है।थाना बरवाला से ASI मांगे राम ने बताया कि दिनांक 07 अप्रैल 2026 को CIA बरवाला पुलिस टीम ने आरोपी राहुल पुत्र दीप सिंह निवासी प्रशान्त कॉलोनी को 10 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया था। मामले में पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल ने बताया था कि उक्त गांजा उसे मिथुन पुत्र सूर्या निवासी मिर्जापुर रोड, हिसार ने उपलब्ध करवाया था।जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी मिथुन की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी गई, लेकिन आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद आरोपी मिथुन को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे गांजा सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा सके।
नशा तस्करों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने का प्रयास-एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में शामिल सप्लायर, तस्कर और उनके नेटवर्क की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद करता है और समाज पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। हिसार पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रखेगी।
हिसार पुलिस की अपील: आमजन नशा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा। @newstodayhry #newstodayhry




