Haryana
Trending

31 अगस्त को हिसार में मेगा सड़क सुरक्षा क्विज, 1.51 लाख विद्यार्थी लेंगे हिस्सा ll

31 अगस्त को हिसार में मेगा सड़क सुरक्षा क्विज, 1.51 लाख विद्यार्थी लेंगे हिस्सा ll

हिसार-(अमित कुमार):-सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए केवल नियम बनाना पर्याप्त नहीं, बल्कि बचपन से ही सुरक्षित यातायात की आदत विकसित करना जरूरी है। इसी सोच के साथ पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार व सहायक पुलिस अधीक्षक श्री मंयक मुदगिल आईपीएस (नोडल अधिकारी ) के नेतृत्व में 31 अगस्त 2026 को सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस बार प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें हिसार जिले के 1,51,621 विद्यार्थी एक साथ सड़क सुरक्षा के संदेश से जुड़ेंगे। इस मेगा क्विज में जिले के कुल 1,009 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इनमें 518 सरकारी स्कूल, 454 निजी स्कूल तथा 37 इंस्टीट्यूट/कॉलेज शामिल हैं। तीन स्तरों पर होगी प्रतियोगिता-विद्यार्थियों की कक्षा के अनुसार प्रतियोगिता को तीन स्तरों में आयोजित किया जाएगा 🔹 प्रथम स्तर — कक्षा 3 से 5
🔹 द्वितीय स्तर — कक्षा 6 से 8
🔹 तृतीय स्तर — कक्षा 9 से 12

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क संकेतों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, सुरक्षित सड़क पार करने, निर्धारित गति सीमा, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा जिम्मेदार यातायात व्यवहार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

“क्विज में विद्यार्थी देंगे जवाब, लेकिन संदेश पहुंचेगा पूरे परिवार तक”एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों का ज्ञान परखना नहीं है। एक विद्यार्थी जब यातायात नियम सीखता है तो उसका प्रभाव पूरे परिवार तक पहुंचता है। बच्चे अपने माता-पिता को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि “हम चाहते हैं कि 1,51,621 विद्यार्थी केवल क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे न रहें, बल्कि सड़क सुरक्षा के जागरूक दूत बनकर अपने परिवार, स्कूल और समाज तक सुरक्षा का संदेश पहुंचाएं।” बच्चों से शुरू होगी सुरक्षित सड़क की मुहिम-पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए Enforcement के साथ Education और Awareness भी उतनी ही जरूरी है। यदि बच्चों में छोटी उम्र से ही सुरक्षित यातायात की आदतें विकसित की जाएं तो आने वाले समय में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली जान-माल की हानि को कम किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि सिर की सुरक्षा के लिए है। सीट बेल्ट केवल वाहन का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का साधन है। इसी सोच को विद्यार्थियों के माध्यम से समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी की अपील—“क्विज में हिस्सा लें, सड़क सुरक्षा को जीवन का हिस्सा बनाएं”एसपी सिद्धान्त जैन ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों, अध्यापकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे इस अभियान में पूरे उत्साह के साथ भाग लें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें वास्तविक जीवन में भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें।उन्होंने कहा कि सड़क पर एक गलती का परिणाम जीवनभर का नुकसान हो सकता है। इसलिए यातायात नियमों को केवल परीक्षा का विषय न बनाकर जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

हिसार पुलिस का संदेश– “सड़क सुरक्षा की पढ़ाई, जिंदगी की सबसे जरूरी पढ़ाई है।
आज जागरूक विद्यार्थी — कल सुरक्षित चालक और जिम्मेदार नागरिक।”
31 अगस्त को 1,51,621 विद्यार्थी सड़क सुरक्षा का संदेश सीखेंगे और यह संदेश हजारों परिवारों तक पहुंचेगा।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button