7 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार ll
7 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गणपति स्मार्ट सिटी सिरसा क्षेत्र से बाइक सवार दो युवकों को 7 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। दोनों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम बरनाला रोड से हुड्डा सेक्टर की तरफ गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गणपति स्मार्ट सिटी के पास सामने से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी को देखते ही युवकों ने बाइक वापस मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने शक के आधार पर दोनों को काबू कर लिया।नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 7 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवकों की पहचान अभिषेक उर्फ कालिया पुत्र तेजपाल निवासी गौशाला मोहल्ला, सिरसा तथा मोहित पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी गौशाला मोहल्ला, सिरसा के रूप में हुई है।एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी के अनुसार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन कहां से लाई गई और आगे किसे सप्लाई की जानी थी, इस बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जाएगी।पुलिस ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशा तस्करी में शामिल सभी लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry



