Haryana
Trending

साइबर अपराध पर हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन, 17 मामले दर्ज कर 30 आरोपी गिरफ्तार ll

साइबर अपराध पर हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन, 17 मामले दर्ज कर 30 आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा साइबर फ्रॉड में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मुदगिल, आईपीएस के नेतृत्व में हिसार जिला पुलिस ने साइबर अपराध से संबंधित मामलों में कार्रवाई करते हुए 01 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक 17 मामले दर्ज कर 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान ₹6,09,210 की राशि बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि साइबर अपराध के मामले तेजी से बदल रहे हैं। साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनकी मेहनत की कमाई हड़पने का प्रयास करते हैं। हिसार पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी तथा ठगी गई राशि की बरामदगी के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी सिद्धान्त जैन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक अकाउंट अथवा कार्ड संबंधी जानकारी साझा न करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने या वीडियो कॉल/फोन पर बताए गए निर्देशों के अनुसार पैसे ट्रांसफर करने से बचें। ऑनलाइन ठगी होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि ठगी की राशि को फ्रीज करवाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जा सके।हिसार पुलिस साइबर अपराध के प्रति सजग है और आमजन की सुरक्षा के लिए साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button