Haryana
Trending

द सिरसा स्कूल में इंटर हाउस मुकाबले, मैदान में दिखा विद्यार्थियों का दम ll

द सिरसा स्कूल में इंटर हाउस मुकाबले, मैदान में दिखा विद्यार्थियों का दम ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-द सिरसा स्कूल के प्रांगण में इंटर हाऊस कंपीटिशन के तहत विभिन्न खेल गतिविधियां करवाई गई। काजल ने बताया कि स्कूल निदेशिका व प्राचार्या मनीषा गोदारा ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में अपना महत्व है। उन्होंने कहा कि खेलकूद से मोटापा, उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और मधुमेह (ब्लड शुगर) जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। नियमित खेलने से तनाव कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है। खेल शरीर को चुस्त और मन को प्रफुल्लित रखते हैं। खेल समय का पाबंद रहना और नियमों का पालन करना सिखाते हैं। इसके साथ-साथ मिलजुलकर काम करने (टीम वर्क) और नेतृत्व (लीडरशिप) की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि खेल हार और जीत दोनों को समान भाव से स्वीकार करना सिखाते हैं। गोदारा ने कहा कि द सिरसा स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में पारंगत बनाने के लिए बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। जिसके चलते स्कूल के विद्यार्थी राष्टÑीय व अंतर्राष्टÑीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर गतिविधि समन्वयक निशा रंगारा, अकेडमिक कोर्डिनेटर गौरव सचदेवा, काजल, हरपाल, फुटबाल कोच, संदीप कुमार, बास्केट बॉल कोच मोहित बिश्नोई, खो-खो कोच विनोद, क्रिकेट कोच महाबीर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
ये रहे परिणाम:
सीनियर कोच दीपेश ठक्कर ने बताया कि फुटबाल में मदर टेरेसा व बीआर अंबेडकर हाऊस के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बीआर अंबेडकर हाऊस विजेता, जबकि मदर टेरेसा रनरअप रहा। बास्टकेट बॉल में कल्पना चावला व सीवी रमन हाऊस के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कल्पना चावला हाऊस विजेता व सीवी रमन हाऊस रनरअप रहा। इसी प्रकार खो-खो में कल्पना चावला हाऊस व विनोबा भावे के बीच हुआ, जिसमें कल्पना चावला हाऊस विजेता व विनोबा भावे हाऊस रनरअप रहा।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button