Haryana
Trending

शक्कर मंदोरी में ताऊ देवीलाल की नई प्रतिमा, जेजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि II

शक्कर मंदोरी में ताऊ देवीलाल की नई प्रतिमा, जेजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा के जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने जिले के गांव शक्करमंदोरी में स्व. चौधरी देवीलाल जयंती पर गांव में स्थापित की गई प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उनके साथ युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला व जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस सिलसिले जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि गांव में आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चौधरी देवीलाल महज जननायक ही नहीं बल्कि युगपुरुष थे जिनकी सोच की वजह से वे एक आम परिवार में पैदा होकर देश के उपप्रधानमंत्री पद तक पहुंचे और जनहित कि नीतियां न केवल बनाई बल्कि उन्हें लागू भी किया जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ। चौधरी देवीलाल ने अपनी कही हुई बात को कानून बनाकर लागू किया। उन्होंने ही काम के बदले अनाज की योजना बनाई जिसे बाद की सरकारों ने नाम बदल कर लागू किया। चौधरी देवीलाल के समय में ही रेडियो, साइकिल और ट्रैक्टरों पर टैक्स खत्म किया गया। गांव गांव में हरिजन चौपाल बनवाने और बुजुर्गों की पेंशन सहित अनेक महत्वपूर्ण किस्से सुनाए। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी चौधरी देवीलाल के नक्शे कदम पर ही चलते हुए जनकल्याण के कार्यों में जुटी है। इसी कड़ी में उनकी नीतियों पर चलते हुए ही दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री रहते हुए किसान, युवाओं और महिलाओं के हितों के लिए कानून बनाकर लागू किया। #newstodayhry @newstodayhry

इससे पूर्व युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने भी चौधरी देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि-

वे महज चौदह साल की उम्र में देश की आजादी की लड़ाई में शामिल हुए। देश आजाद होने के बाद भी उन्होंने जनहित की आवाज उठाई। मुजाहरों के हित में भूदान आंदोलन चलाकर वे देश में चर्चित हुए। उन्होंने कहा कि वो हमेशा जनता की भलाई का सोचते थे और पहली बार बनी सरकार में बुजुर्गों की पेंशन की शुरुआत की। महिलाओं के लिए जच्चा बच्चा योजना का शुरुआत की। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि अन्य सरकारों में अधिकारी फैसले लेते हैं लेकिन चौधरी देवीलाल के फैसले हमेशा सडक़ व गांव की गलियों से आमजन से जुड़ी समस्यों के निदान से शुरू होते थे। इस दौरान जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने भी स्व. चौधरी देवीलाल की महानता के पुराने किस्से सुनाए और बताया कि किस प्रकार चौधरी देवीलाल जमीन से जुड़े नेता थे और आमजन और गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गांव में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा स्थापित करवाई। उल्लेखनीय है कि गांव शक्करमंदौरी में आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम से पूर्व जेेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने अपने आवास, चौधरी देवीलाल सामुदायिक पार्क एवं नाथूसरी चौपटा में
चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। #newstodayhry @newstodayhry

मीडिया से भी साझा किए विचार-
कार्यक्रम के दौरान जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने मीडिया कर्मियों से भी चौधरी देवीलाल द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को साझा किया। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल की जयंती आज न केवल हरियाणा प्रदेश में बल्कि पूरे देश में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से चौधरी देवीलाल ने जनहित के लिए योजना बनाई थी आज वह हर प्रदेश में लागू की जा रही है और देश की सभी पार्टियों ने चौधरी देवीलाल की नीतियों और योजनाओं को लागू किया है भले ही उन योजनाओं का नाम बदल दिया गया हो। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जिस प्रकार चौधरी देवीलाल ने हर वर्ग के लिए उत्थान का काम किया, देशहित में काम किया, ऐसे में उनके आदर्शों पर चलना आज के युवाओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मंच संचालन रणदीप सिंह मट्टदादू ने बखूबी किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा, संगठन मंत्री राजेंद्र लितानी, जिला कार्यालय सचिव हरिसिंह भारी, संतोष माचरा, रविंद्र बेनीवाल, कुलजीत कुलडिय़ा, कल्पना झोरड़ा, एडवोकेट सुरेंद्र भागीराम, अमित बूरा, रमेश गोदारा, अनिल कासनिया, युवा जेजेपी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र, युवा प्रभारी शांतनु गोदारा, किसान संगठन के जिलाध्यक्ष शगनजीत सिंह गिल, सुखमंदर सिहाग, सुधीर कूकणा, अंजनी लढा, राजबीर रोड, पूजा मेहला, अमरजीत कौर, कल्पना झोरड़ सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button