Haryana
Trending

गांव केहरवाला व पोहड़का में खंड स्तरीय शिविर आयोजित ll

गांव केहरवाला व पोहड़का में खंड स्तरीय शिविर आयोजित ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव पोहड़का व केहरवाला में खंड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया। गांव केहरवाला में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक डा. गंगासागर केहरवाला ने बताया कि शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं तथा पात्रता संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी अवगत करवाया गया। गांव केहरवाला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने खंड स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बीडीपीओ सचिन कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने डा. सागर केहरवाला का फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। केहरवाला ने बताया कि कार्यक्रम में ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं, पेंशन, परिवार पहचान पत्र, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण सहित विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीणों को अपने घर-द्वार के नजदीक सरकारी सेवाओं की जानकारी और सुविधा मिलती है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा पात्रता के अनुसार योजनाओं के लिए आवेदन करें। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलती है और उनकी समस्याओं का समाधान भी आसानी से हो जाता है। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थिति दर्ज करवाकर लाभ उठाया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button