निरीक्षक शमशेर सिंह ने फर संभाली यातायात थाना प्रभारी की कमान ll
निरीक्षक शमशेर सिंह ने फर संभाली यातायात थाना प्रभारी की कमान ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) यातायात थाना के नए प्रभारी के रूप में एक बार फिर निरीक्षक शमशेर सिंह ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। यातायात थाना प्रभारी का पदभार संभालते ही उन्होंने यातायात थाने में नियुक्त सभी पुलिस कर्मचारियों की बैठक ली और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षक शमशेर सिंह ने यातायात थाना के कर्मचारियों से कहा कि वे ड्यूटी के दौरान पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ कार्य करें। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। निरीक्षक शमशेर सिंह ने अपने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शहर में किसी भी प्रकार से यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर नियमित निगरानी रखी जाए। साथ ही गलत पार्किंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी ने कहा कि यातायात पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध करवाना भी है। उन्होंने कर्मचारियों से आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करने और सडक़ सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। @newstodayhry #newstodayhry




