Haryana
Trending

महिलाओं-बच्चों समेत आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए जाएंगे तरीके :- एसपी दीपक सहारन।।

महिलाओं-बच्चों समेत आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए जाएंगे तरीके :- एसपी दीपक सहारन।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- सिरसा साइबर ठग रोज नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। ऐसे में लोगों को साइबर अपराध से बचाने और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए सिरसा पुलिस ने अक्टूबर माह को ‘राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सिरसा जिले में भी विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर से लेकर गांव और कस्बों तक लोगों को साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। थाना स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को ऑनलाइन धोखाधड़ी के नए तरीकों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान में मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर सिक्योरिटी, मोबाइल व सॉफ्टवेयर अपडेट, सोशल मीडिया की सुरक्षित उपयोगिता और ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। महिलाओं और बच्चों के साथ-साथ विद्यार्थियों, व्यापारियों और समाज के अन्य वर्गों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। एसपी ने कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने या चुप बैठने की बजाय तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को रोकने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध की तुरंत रिपोर्टिंग करना ही ठगों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। अभियान के दौरान पुलिस की ओर से लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें लोगों को दोहरी सुरक्षा प्रणाली अपनाने, सुरक्षित पासवर्ड रखने तथा मोबाइल व ऑनलाइन खातों में फेस लॉक और फिंगरप्रिंट जैसी सुरक्षा सुविधाओं का इस्तेमाल करने की जानकारी दी जाएगी। एसपी दीपक सहारन ने कहा कि सिरसा पुलिस का प्रयास है कि साइबर ठगी का संदेश हर घर तक पहुंच कर साइबर ठगों के मंसूबों को नाकाम करना।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button