अग्रसेन जयंती पर स्मारक सिक्का और देशभर में अवकाश की मांग ll
अग्रसेन जयंती पर स्मारक सिक्का और देशभर में अवकाश की मांग ll

सिरसा -( अक्षित कम्बोज ) अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्वामी रमेश साहुवाला ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर तथा मेल भेजकर मांग की है कि श्री अग्रसेन जयंती 2026 के अवसर पर महाराजा अग्रसेन के नाम से सौ रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने की ऐतिहासिक घोषणा की पहल की जाएं। उन्होंने भारत सरकार से विनम्र निवेदन किया है कि महाराजा अग्रसेन केवल अग्रवाल समाज के नहीं अपितु सम्पूर्ण समाज के आदर्श पुरुष है जिन्होंने एक रुपया एक ईंट जैसे सिद्धांत से सहकारिता, समानता, उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता का सशक्त संदेश दिया जो देश की समृद्धि का परिचायक है। श्री साहुवाला ने कहा कि इस मांग के पूरा होने से केवल अग्रवाल समाज ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में एकता, सहयोग और आत्मनिर्भरता एवं समाजवाद की मिशाल कायम होगी। उन्होंने देश-विदेश के समस्त अग्रवाल संगठनों, संस्थानों एवं समाज बंधुओं से अपील की हैं कि वे इस ऐतिहासिक मांग के समर्थन में अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें जिससे महाराजा अग्रसैन जी के आदर्शों का प्रकाश पूरे विश्व में फैल सके। उन्होंने पत्र में यह भी मांग की है कि श्री अग्रसैन जयंती के दिन देश के सभी राज्यों में अवकाश घोषित किया जाना चाहिए ताकि सभी अग्रवाल बंधु एक साथ जयंती को धूम-धाम से मना सकें। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि वे 11 अक्तूबर को अपने घरों पर तथा व्यवसायिक स्थलों पर दीप जगाकर जयंती की शोभा बढ़ाएं। @newstodayhry #newstodayhry



