हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उद्घोषित अपराधी निशान गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल।।
हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उद्घोषित अपराधी निशान गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल।।

हिसार-(अमित कुमार ):- अपराधियों और भगोड़ों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हिसार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किए गए आरोपी निशान पुत्र रवींद्र सिंह, निवासी गांव खरड़ अलीपुर, तहसील व जिला हिसार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामला: आरोपी निशान के खिलाफ न्यायालय में M/s Shriram Transport Finance Co. Limited vs Nishan केस संख्या: N ACT-3144-2022 के तहत मामला लंबित था। आरोपी लगातार अदालत की कार्रवाई से गैरहाजिर चल रहा था। बार-बार समन व गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद अदालत में उपस्थित न होने पर माननीय न्यायालय द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी (PO) घोषित किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 209 के तहत थाना में मामला दर्ज किया गया।
“कानून से भागने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। भगोड़ों और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry



