PUNJAB
Trending

नशा तस्करों पर थाना ओढ़ा पुलिस की सख्त कार्रवाई।।

नशा तस्करों पर थाना ओढ़ा पुलिस की सख्त कार्रवाई।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते दिवस थाना औढ़ा पुलिस टीम ने गांव घुकांवाली में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है । पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रबंधक थाना औढ़ा उप निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव घुकांवाली में गश्त पड़ताल के दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों को संदेह के आधार पर काबू कर नियमानुसार तलाशी ली । तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 06.100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जो बरामद हेरोइन व मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपियों धर्मपाल, विजयदीप व जगप्रीत सिंह के विरुद्ध थाना ओढ़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है । आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी । मामले की जांच जारी है व इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । डबवाली पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है । सिर्फ मादक पदार्थों की बरामदगी तक सीमित न रहकर इस नशा तस्करी नेटवर्क को तोड़ने में भी लगातार कार्रवाई कर रही है । आमजन से अपील है कि नशे के सेवन, तस्करी या नशे से जुड़ी अन्य गतिविधियों की सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में दें । ताकि नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button