नशे के सौदागरों पर डबवाली पुलिस का कड़ा प्रहार।।
नशे के सौदागरों पर डबवाली पुलिस का कड़ा प्रहार।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के नेतृत्व में डबवाली पुलिस एक ओर नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है, नशे की सप्लाई चेन को तोड़कर इस नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति को कानून के शिकंजे में ले रही है । इसी क्रम में एएनसी स्टाफ डबवाली, थाना कालांवाली व चौकी चौटाला पुलिस टीमों ने अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नशे के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया है । जहां एएनसी स्टाफ डबवाली ने वाणिज्यिक मात्रा में हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे सप्लायर को गिरफ्तार किया है, वहीं थाना कालांवाली पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर व चौकी चौटाला पुलिस ने हेरोइन तस्करी मामले में वांछित मुख्य तस्कर व एक अन्य मामले में 03.07 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि दिनांक 02.09.2026 को एएनसी स्टाफ डबवाली प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने नशे की सप्लाई चेन पर बड़ा प्रहार करते हुए वाणिज्यिक मात्रा में 256 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में फरार चल रहे सप्लायर को काबू करने में सफलता हासिल की है । गौरतलब है कि दिनांक 17 जुलाई 2026 को एएनसी स्टाफ डबवाली टीम ने कार्रवाई करते हुए मंडी डबवाली से आरोपी जुनुस खान को 256 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था । जिस संबंध में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना शहर डबवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। जो मामले की गहन जांच करते हुए टीम ने आरोपी जुनूस खान से की गई प्रारंभिक पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार इस नशा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए इस मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश शुरू की । जो पुलिस टीमों ने संदिग्ध स्थानों पर दबिश देते हुए इस मामले के सप्लायर आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा । जो रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर इस नशा तस्करी नेटवर्क की सप्लाई चैन को जुड़े हर व्यक्ति को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा । इसी क्रम में थाना कालांवाली पुलिस टीम ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर आरोपी शर्मिला सिंह को गिरफ्तार किया है । इस संबंध में दिनांक 10.09.2026 को सीआईए स्टाफ कालांवाली ने नाका देसू मलकाना के नजदीक आरोपी प्रीतम सिंह को 07.360 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था । जिस संबंध में थाना कालांवाली में आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जो गिरफ्तार किए गए आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ पर मिली जानकारी के आधार पर जानकारी जुटाते हुए थाना कालांवाली पुलिस टीम ने इस मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर आरोपी शर्मिला सिंह को गिरफ्तार किया है । आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा । इसी तरह चौकी चौटाला पुलिस टीम ने बीते दिवस गांव चौटाला में गश्त पड़ताल के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया । जो काबू किए गए शख्स की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 03.07 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस संबंध में काबू किए गए आरोपी कृष्ण सिंह के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । एक अन्य मामले में चौकी चौटाला पुलिस टीम ने हेरोइन तस्करी के मामले में वांछित मुख्य तस्कर आरोपी गुरलाल सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है । जिस संबंध में दिनांक 09.09.2026 को आरोपी लवप्रीत सिंह को गांव लोहगढ़ से 04 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था । जो काबू किए गए आरोपी लवप्रीत के खिलाफ थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज कर इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की गई । जो चौकी चौटाला पुलिस ने मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए इस मामले के मुख्य तस्कर आरोपी गुरलाल सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर अभियोग में शामिल तफ्तीश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है । नशा चाहे किसी भी रूप में हो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस अवैध कारोबार से जुड़े हर व्यक्ति को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा । आमजन से अपील है कि अगर उनके आसपास नशे के सेवन, तस्करी या इससे जुड़ी कोई अवैध गतिविधि पाई जाती है तो इसकी सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना/चौकी में दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




