छेड़छाड़ और महिला को अश्लील संदेश भेजने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, कानून के तहत होगी सख्त कार्रवाई : एसपी हिसार।।
छेड़छाड़ और महिला को अश्लील संदेश भेजने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, कानून के तहत होगी सख्त कार्रवाई : एसपी हिसार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अग्रोहा थाना पुलिस ने गांव खासा महाजन निवासी प्रवीन को एक महिला के मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने, बार-बार कॉल करने और अश्लील इशारे करने के मामले में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि दिनाकं 24.09.2026 को गांव खासा महाजन निवासी महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला को मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश भेजकर, बार-बार कॉल करके तथा अश्लील इशारे करके परेशान कर रहा था। मामले की जांच के दौरान सहायक उपनिरीक्षक सुनीता ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इसी महिला से छेड़छाड़ करने के संबंध में पहले भी मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था और जेल भेजा गया था। आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने दोबारा महिला को परेशान करना शुरू कर दिया, जिसके संबंध में पुलिस ने फिर से मामला दर्ज कर कार्रवाई की। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। एसपी हिसार का सख्त संदेश: महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करना, अश्लील संदेश भेजना, बार-बार फोन करके परेशान करना या किसी भी प्रकार से उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाना गंभीर मामला है। ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी महिला को डराने, धमकाने या परेशान करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हिसार पुलिस की प्राथमिकता है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




