Haryana
Trending

तलवार से बड़ा व्यापार और व्यापार से बड़ा त्याग ll

तलवार से बड़ा व्यापार और व्यापार से बड़ा त्याग ll

सिरसा -(अक्षित कम्बोज) भारत के इतिहास में कई महान् राजा हुए हैं जिन्होंने अपनी तलवार से देश जीता लेकिन महाराजा अग्रसैन जी ऐसे राजा थे जिन्होंने अपने त्याग और मानवता से दिलों को जीता तथा उन्हें अग्रवाल समाज का जनक, समाजवाद का पहला प्रवर्तक और कलयुग का अवतार कहा जाता है। ये शब्द अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कोर्ट कालोनी में अग्रबंधुओं को 10 तारीख को शोभायात्रा में भाग लेने तथा 11 अक्तूबर को जयन्ती मे शामिल होने के लिए आहवान् किया। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया में अमीर-गरीब की खाई बढ़ रही है, भाई-बहन लड़ रहें है, व्यापार में मिलावट, बेईमानी और बेरोजगारी बढ़ रही है तब महाराजा अग्रसैन जी के विचार और जरूरी हो जाते है। श्री साहुवाला ने कहा कि महाराजा अग्रसैन जी सिर्फ अग्रवाल समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज के आदर्श है। उन्होंने हमें सिखाया कि तलवार से बड़ा व्यापार है और व्यापार से बड़ा है त्याग। उन्होंने कहा कि उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि अगर आप दूसरों को बसने में मदद करोंगे तो आप खुद भी बस जाओगे तथा आप दूसरों को खिलाओगे तो आप कभी भूखे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि आओ हम सब मिलकर प्रण लेते है कि हम उनके बताए हुए मार्ग, सहयोग, अहिंसा, ईमानदारी, सेवा, समाजवाद, मानवता की भलाई के कार्य पर चलेंगे और अपने शहर, प्रदेश, देश को खुशहाल बनाएंगे। श्री साहुवाला ने कहा कि युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी ने एक मुद्रा एक ईंट जैसी पद्धति का प्रचलन करके समाजवाद को सही रूप और गरीबी हटाओ का नारा सार्थक कर दिखाया था और आज हमें उसी रास्ते पर चलने की जरूरत है तभी समाज में समानता, भाईचारा व परस्पर सहयोग स्थापित होगा और देश उन्नति की ओर अग्रसर होगा। श्री साहुवाला ने श्री अग्रवाल पार्क में जाकर महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माला अर्पण किया तथा सभी अग्र बंधुओं से निवेदन किया कि दिनांक 10 अक्टूबर को अग्रवाल सभा रजि. सिरसा द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में भाग लें तथा 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती को बहुत ही धूमधाम से मनाए और अपने-अपने घरों पर दीप जगमग करें। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button