हरीश सेठी ‘झिलमिल’ को मिला श्रेष्ठ कृति पुरस्कार ll
हरीश सेठी 'झिलमिल' को मिला श्रेष्ठ कृति पुरस्कार ll

सिरसा -(अक्षित कम्बोज) सिरसा के साहित्यकार एवं शिक्षक समाजशास्त्र प्रवक्ता हरीश सेठी ‘झिलमिल’ के प्रथम बाल कविता-संग्रह ‘पहली उड़ान’ को हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी,पंचकूला द्वारा वर्ष 2023 के श्रेष्ठ कृति पुरस्कार के चयनित किया गया है। अकादमी द्वारा घोषित परिणामों में ‘पहली उड़ान’ का चयन बाल साहित्य श्रेणी के अंतर्गत किया गया है। यह जानकारी देते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुडिया खेड़ा के प्राचार्य उमेद सिंह ढाका ने बताया कि कुशल मंच संचालक हरीश सेठी ‘झिलमिल’ को श्रेष्ठ कृति पुरस्कार के अंतर्गत चयनित उनकी इस कृति के लिए 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी उन्हें इसी बाल कविता-संग्रह ‘पहली उड़ान’ के लिए हिंदी साहित्य प्रेरक संस्था, जींद द्वारा ‘दयानंद स्मृति साहित्य रत्न सम्मान-2025’ ,हिंदी बाल साहित्य शोध संस्थान,बनौली, दरभंगा(बिहार) द्वारा ‘राम दयाल पाण्डेय बाल साहित्य शिखर सम्मान -2024’,आनंद कला मंच, भिवानी द्वारा ‘लोक साहित्यकार श्री जयलाल दास श्रेष्ठ कृति सम्मान-2024’, साहित्य सभा, कैथल द्वारा ‘श्री रोहित सरदाना स्मृति कृति पुरस्कार-2023’, इंडियन आॅथर एकेडमी द्वारा ‘आई ए ए अवॉर्ड-2023’ तथा निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति, चरखी दादरी द्वारा ‘निर्मला स्मृति साहित्य सृजन सम्मान -2023’ से अलंकृत किया गया है। अकादमी द्वारा श्रेष्ठ कृति पुरस्कार हेतु चयन होने पर उन्हें वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. रूप देवगुण, डॉ. शील कौशिक, डॉ. राजकुमार निजात, डॉ. ज्ञानप्रकाश ‘पीयूष’, डॉ. जनकराज शर्मा, डॉ. दिलबाग सिंह विर्क, डॉ. आरती बंसल, डॉ. इंदु गुप्ता, आनंद प्रकाश आर्टिस्ट सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मौजदीन के प्राचार्य देवानंद तथा स्कूल स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।@newstodayhry #newstodayhry




