नशे के खिलाफ गांव-गांव पहुंच रही हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम, 12 नशा पीड़ितों को उपलब्ध करवाई गई दवाइयां।।
नशे के खिलाफ गांव-गांव पहुंच रही हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम, 12 नशा पीड़ितों को उपलब्ध करवाई गई दवाइयां।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आजाद नगर क्षेत्र के गांव ठसका और कालीरावण में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की गई। नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उसके परिवार और सामाजिक व आर्थिक जीवन को भी प्रभावित करता है। टीम ने लोगों से अपील की कि वे युवाओं को नशे से दूर रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा नशा तस्करी से संबंधित जानकारी पुलिस के साथ साझा करें, ताकि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
12 नशा पीड़ितों को उपलब्ध करवाई गई दवाइयां
अभियान के दौरान गांव ठसका में एक नशा पीड़ित की पहचान की गई। एक नशा पीड़ित को नागरिक अस्पताल में पहली बार तथा पांच नशा पीड़ितों को दूसरी बार आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इसके साथ ही ब्लड टेस्ट और काउंसलिंग भी करवाई गई। नशा मुक्ति टीम द्वारा गांव ठसका, गांव कालीरावण तथा जिला हिसार के अन्य क्षेत्र के कुल छह नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 12 नशा पीड़ितों तक पहुंचकर उन्हें उपचार एवं दवाइयों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। एसपी हिसार का संदेश: नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। हिसार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार और पुनर्वास से जोड़ने के लिए भी लगातार प्रयासरत है। आमजन आगे आएं, नशा तस्करी की जानकारी पुलिस को दें और अपने आसपास के युवाओं को नशे से दूर रखने में सहयोग करें। जनसहयोग से ही नशामुक्त हिसार का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




