Haryana
Trending

पराली को आग नहीं, नई उपयोगिता दें किसान; पर्यावरण संरक्षण में अन्नदाता की भूमिका अहम : एसपी हिसार।।

पराली को आग नहीं, नई उपयोगिता दें किसान; पर्यावरण संरक्षण में अन्नदाता की भूमिका अहम : एसपी हिसार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- धान की कटाई के सीजन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे धान की पराली को आग लगाने के बजाय उसका उचित प्रबंधन करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। किसान देश का अन्नदाता है और उनकी मेहनत से ही देश का खाद्यान्न भंडार समृद्ध होता है। ऐसे में पराली का सही प्रबंधन करके किसान अपनी फसल के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता, पर्यावरण और आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा में भी योगदान दे सकते हैं। एसपी हिसार ने कहा कि पराली जलाने से उठने वाला धुआं वायु प्रदूषण बढ़ाता है तथा आसपास के लोगों, बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इसके अलावा खेत की मिट्टी में मौजूद लाभकारी सूक्ष्म जीवों को नुकसान पहुंचने और मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका भी रहती है। इसलिए किसानों से अपील है कि वे पराली जलाने से बचें और इसके प्रबंधन के लिए उपलब्ध वैकल्पिक उपायों को अपनाएं।

बेलर मशीन से पराली का बेहतर प्रबंधन करें किसान

किसान पराली को जलाने के बजाय बेलर मशीन की सहायता से उसकी गांठें बनवाकर उपयोग में ला सकते हैं। इन गांठों को निर्धारित व्यवस्था के माध्यम से औद्योगिक उपयोग, बॉयोमास आधारित ऊर्जा उत्पादन तथा अन्य उपयुक्त कार्यों के लिए भेजा जा सकता है। किसान कृषि विभाग की योजनाओं और उपलब्ध मशीनरी संबंधी सुविधाओं की जानकारी लेकर पराली प्रबंधन के व्यावहारिक विकल्प अपनाएं।

सैटेलाइट से भी रखी जा रही निगरानी

धान की कटाई के दौरान पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी सैटेलाइट आधारित प्रणाली से भी की जा रही है। पराली जलाने की घटना सामने आने पर संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। पराली जलाने पर लागू नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। एसपी हिसार की किसानों से अपील: किसान भाई पराली प्रबंधन में प्रशासन का सहयोग करें और खेतों में आग लगाने के बजाय उसका उपयोगी समाधान अपनाएं। हिसार पुलिस किसानों से सहयोगात्मक तरीके से पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में भागीदार बनने की अपील करती है। हमारा उद्देश्य किसानों को जागरूक करना, पराली जलाने की घटनाओं को रोकना और जिले में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में योगदान देना है। पराली का सही प्रबंधन अपनाएं, खेतों की उपजाऊ शक्ति बचाएं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा का उपहार दें।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button