Haryana
Trending

खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में 67 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा ll

खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में 67 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सिरसा में किया गया। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने की। इस मौके पर प्राचार्य मदन मलिक, बीआरपी संजीव कुमार, रितिक तथा निर्णायक मंडल के सदस्य अनु मल्होत्रा, महेश कुमार, पूनम रोहिल्ला और भावना गर्ग मौजूद रहे। सतत और विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में 14 विद्यालयों के 67 विद्यार्थियों (40 छात्र, 27 छात्राओं) ने एआई, ग्रीन एनर्जी, स्वास्थ्य व स्वच्छता, देशज कृषि पद्धतियां, आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। रमेश कुमार ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और रचनात्मकता को बढ़ाती हैं। विजेता विद्यार्थी जिला स्तर पर खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button