Haryana
Trending

प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के नेतृत्व का सफर जनसेवा और विकास को समर्पित ll

प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के नेतृत्व का सफर जनसेवा और विकास को समर्पित ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने प्रेस बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के नेतृत्व का सफर जनसेवा और विकास को समर्पित रहा है। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2026 को सरकार के प्रमुख के रूप में अपने 25 वर्ष पूरे किए हैं। वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ उनका प्रशासनिक सफर वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद भी निरंतर जारी है। यह उपलब्धि भारतीय लोकतंत्र में लंबे सार्वजनिक नेतृत्व का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों में शासन, विकास, आधारभूत ढांचे, डिजिटल सेवाओं, वित्तीय समावेशन और जनकल्याण से जुड़े अनेक विषय राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में रहे हैं। प्रधानमंत्री जन धन योजना, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान और मेक इन इंडिया जैसी पहलों ने देश की विकास संबंधी प्राथमिकताओं को आकार दिया है। रातुसरिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी केंद्र सरकार ने महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदी योजना और नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने वाली पहलों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में जनता का विश्वास और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही महत्वपूर्ण होती है। देश के विकास के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, किसानों की समृद्धि, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई जैसे मुद्दों पर निरंतर काम करना भी आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में सरकार, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की सहभागिता बनी रहेगी। देश की प्रगति का वास्तविक आंकलन जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ, रोजगार के अवसरों और आम नागरिकों के जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलावों से किया जाना चाहिए। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button