#haryanagorvmentsirsa
Trending

“बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा अभियान, POCSO और साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूकता”||

“बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा अभियान, POCSO और साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूकता”||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) जिला बाल कल्याण समिति द्वारा बुधवार को गांव फरवाई कलां और भरोखां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रमों की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल ने की।इस दौरान जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और कानून के तहत मिलने वाले संरक्षण के बारे में बताया। वहीं, बाल कल्याण समिति के सदस्य अनिल ढिढारिया ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के बीच होने वाले साइबर फ्रॉड के प्रति सचेत किया। उन्होंने साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी बताए।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और इसके दुष्परिणामों पर भी जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों को नशे से दूर रहने तथा सुरक्षित और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर शिक्षा जगत से अध्यापक मान सिंह गोदारा, प्राचार्य वेद रोज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। #newstodayhry

Related Articles

Back to top button