सिग्नल तोड़ा तो खतरा तय! एसपी सिद्धान्त जैन की चेतावनीII
सिग्नल तोड़ा तो खतरा तय! एसपी सिद्धान्त जैन की चेतावनीII

हिसार -(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती का अनिवार्य रूप से पालन करें।एसपी हिसार ने कहा कि लाल बत्ती होने पर वाहन को निर्धारित स्टॉप लाइन से पहले रोकें और हरी बत्ती होने पर ही आगे बढ़ें। कुछ सेकंड बचाने के लिए लाल बत्ती पार करना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे स्वयं वाहन चालक, अन्य वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ सकती है उन्होंने कहा कि सड़क पर आपकी एक छोटी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए जल्दबाजी और लापरवाही छोड़कर यातायात नियमों का पालन करें तथा जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। याद रखें, मंजिल पर कुछ सेकंड देर से पहुंचना बेहतर है, किसी की जिंदगी को खतरे में डालने से। #newstodayhry @newstodayhry




