“वंचितों की मदद में समाजसेवी संस्थाओं की अहम भूमिका… हरविंद्र कल्याण ने बताया सिरसा का महत्व”||
“वंचितों की मदद में समाजसेवी संस्थाओं की अहम भूमिका… हरविंद्र कल्याण ने बताया सिरसा का महत्व”||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) सिरसा का हरियाणा में एक अलग स्थान है। समाजसेवा के क्षेत्र में सिरसा का बड़ा योगदान रहता है। समाजसेवियों की बदौलत ही कोई समाज समृद्ध होता है, जिससे राज्य व राष्ट्र प्रगति करता है। उक्त उद्गार हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बुधवार को डबवाली रोड स्थित श्रीमत सिटी सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इससे पहले संस्थान के डायरेक्टर राजीव जैन ने उनका पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया तथा उन्हें श्रीमत सिटी सेंटर के प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सरकार द्वारा अपने स्तर पर समाज के आखिरी छोर के व्यक्ति के कल्याण के लिए भी प्रयास किया जाता है, लेकिन जो लोग वंचित रह जाते है, ऐसे लोगों के लिए समाजसेवी संस्थाओं के प्रयास उनका जीवन स्तर उठाने में बेहद मददगार होते है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज में समाजसेवियों की भागीदारी महत्वपूर्ण रहती है। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही कोई राष्ट्र व राज्य प्रगति कर पाता है। हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सिरसा का धर्म व कर्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय स्थान है। यहां के लोग दान-पुण्य व सामाजिक क्षेत्र में काबिलेतारिफ कार्य कर रहे है। जिसका समाज को लाभ होता है। उन्होंने बताया कि वे आज सिरसा में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ही सिरसा पहुंचें है। इस अवसर पर श्रीमत टेक्सवर्थ के डायरेक्टर संजीव जैन एडवोकेट ने विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की कार्यशैली व उनकी लोकप्रियता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंच संचालन सुप्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डा. रविंद्र पुरी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, मनीष सिंगला, पदमश्री स. गुरविंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र भाटिया, डा. राजेंद्र सरां, प्रदीप रातुसरिया, भूपेश मेहता, चंद्र झूंथरा व अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। #newstodayhry




