#haryanagorvment
Trending

ठगी के बाद डूब गई थी उम्मीद… पुलिस ने वापस दिलाए 2 लाखII

ठगी के बाद डूब गई थी उम्मीद… पुलिस ने वापस दिलाए 2 लाखII

हिसार -(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और साइबर ठगी के पीड़ितों को उनकी धनराशि वापस दिलवाने के लिए हिसार पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना हिसार की टीम ने ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर हुई 2 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीड़ित की पूरी राशि वापस करवाने में सफलता हासिल की है। इस मामले में साइबर थाना हिसार में तैनात एएसआई संजय कुमार ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाकर पीड़ित के 2 लाख रुपये उसके बैंक खाते में वापस करवाए। अपनी मेहनत की कमाई की पूरी राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने हिसार पुलिस की तत्परता और सहयोग के लिए तहेदिल से धन्यवाद किया। एसपी हिसार की आमजन से अपील: ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने से पहले कंपनी और उसके प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता की अच्छी तरह जांच करें। अधिक मुनाफे के लालच में आकर अनजान व्यक्तियों या फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर पैसे ट्रांसफर न करें। किसी भी प्रकार की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। हिसार पुलिस का संदेश: साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक रहें। आपकी सतर्कता ही आपकी मेहनत की कमाई की सबसे बड़ी सुरक्षा है। #newstodayhry @newstoday

Related Articles

Back to top button