“चुनाव का बिगुल बजा! अध्यक्ष पद पर दो दावेदार, जानिए किसे मिला कौन सा चुनाव चिन्ह”
“चुनाव का बिगुल बजा! अध्यक्ष पद पर दो दावेदार, जानिए किसे मिला कौन सा चुनाव चिन्ह”

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) सैनी सभा ट्रस्ट के चुनाव को लेकर नामांकन वापसी एवं जांच प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई। संरक्षक लीलाधर सैनी व विजय पाल सैनी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार मुकेश कुमार सैनी व नरेंद्र सैनी मैदान में हैं, जबकि सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक उम्मीदवार होने के कारण इन दोनों पदों पर निर्विरोध चयन कर लिया गया है। जारी की गई अंतिम सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार सैनी और नरेंद्र कुमार सैनी के बीच मुकाबला होगा। दोनों उम्मीदवारों ने इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं सचिव पद के लिए विक्रम सैनी ने नामांकन दाखिल किया है। इस पद पर उनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार का नामांकन नहीं होने के कारण उनको निर्विरोध चुना गया है। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए उमेश कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया, इस पद पर भी केवल एक ही उम्मीदवार होने के चलते निर्विरोध चयन किया गया। चुनाव अधिकारियों की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार होने के कारण मतदान करवाया जाएगा, जबकि सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान नहीं होगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन, नामांकन वापसी और जांच के बाद अंतिम सूची जारी की गई है। रिटर्निंग अधिकारी मुकेश कुमार एडवोकेट, पर्यवेक्षक राजकुमार सैनी व सहपर्यवेक्षक दयानंद सैनी की ओर से दोनों उम्मीदवारों मुकेश कुमार को चढ़ता सूरज व नरेंद्र सैनी को ट्रैक्टर का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया। ट्रस्ट की चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न करवाया जाएगा। इस मौके पर तुलसीराम सैनी, दुलीचंद सैनी, पूर्व पार्षद बृजलाल सैनी, विजयपाल दहिया, मा. श्याम सुंदर सैनी, शिव कुमार सैनी, सतीश सैनी, कमल सैनी, अमित सैनी, राजकुमार सैनी, मोती सैनी, मोहित सैनी, रमन सैनी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। #newstoday




