#haryanagorvment
Trending

बरवाला पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! गैंगरेप के 2 आरोपी गिरफ्तारII

बरवाला पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! गैंगरेप के 2 आरोपी गिरफ्तारII

हिसार-(अमित कुमार):- थाना बरवाला पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मुकेश और सोनू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच कर रही पी.एस.आई. सीमा ने बताया कि थाना बरवाला निवासी महिला मंजू ने 20 नवंबर 2026 को पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 19 नवंबर 2026 की शाम करीब 6:00 बजे पड़ोस की एक लड़की उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को मेहंदी के पैसे लेने के बहाने अपने साथ ले गई। इसके बाद वह उसे बाईपास की तरफ सुनसान इलाके में ले गई, जहां पहले से मौजूद लड़कों ने झाड़ियों में ले जाकर नाबालिग के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना बरवाला में पॉक्सो एक्ट व भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पी.एस.आई. सीमा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता से दबिश देते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपियों मुकेश और सोनू को काबू किया। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button