नूंह जिले के सरपंच संगठन ने नशे को लेकर एक बैठक की जिसमें जिले की गांव पंचायत के सभी सरपंच पहुंचे।।
नूंह जिले के सरपंच संगठन ने नशे को लेकर एक बैठक की जिसमें जिले की गांव पंचायत के सभी सरपंच पहुंचे।।


नूंह -(निकुंज गर्ग):- नूंह जिला सरपंच संगठन नशे को लेकर हुए लामबंद, नशे के खिलाफ चलाई जाएगी ग्राम स्तर पर महिम। नूंह जिले के सरपंच संगठन ने नशे को लेकर एक बैठक की जिसमें जिले की गांव पंचायत के सभी सरपंच पहुंचे। बैठक में सरपंचों ने नशे को लेकर मंथन किया और युवाओं को नशे से कैसे दूर किया जाए इसको लेकर भी विचार विमर्श किया।नूंह जिला सरपंच संगठन के द्वारा नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। संगठन ने नशे के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए ग्राम स्तर पर महिम चलाने का निर्णय लिया है। इस महिम का उद्देश्य गांव के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें नशे से मुक्ति के लिए प्रेरित करना है। जिला सरपंच संगठन के प्रधान रफ़ीक हथौड़ी ने कहा कि नशा एक गंभीर समस्या है जो न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करती है। आज का युवा नशे तरफ अधिक आकर्षित हो रहा है। युवाओं में नशा करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य जैसी समस्याएं सामने आ रही है। जिला प्रशासन की तरफ से बनाई गई नशा रोको मुहिम के सदस्य आसिफ अली ने कहा कि नूंह जिला सरपंच संगठन का नशे के खिलाफ महिम चलाने का निर्णय एक सराहनीय कदम है। इससे युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सकेगा और उन्हें नशे से मुक्ति के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। हमें उम्मीद है कि इस महिम से नशे के प्रकोप को रोकने में मदद मिलेगी और समाज में एक सकारात्मक बदलाव आएगा ।। newstodayhry @newstodayhry



