फतेहाबाद के भिरडाना गांव में मोबाइल शॉप में सेंधमारी, लाखों के मोबाइल चोरी II
फतेहाबाद के भिरडाना गांव में मोबाइल शॉप में सेंधमारी, लाखों के मोबाइल चोरी II

फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- फतेहाबाद जिले के बड़े गांवों में शुमार गांव भिरडाना के मुख्य बाजार में शुक्रवार अलसुबह चोर मोबाइल की दुकान की दीवार तोड़कर लाखों रुपए के मोबाइल चोरी कर ले गया। आरके मोबाइल शॉप की पिछली दीवार तोड़कर चोर अंदर घुसा। इसके बाद दुकान में रखे लाखों रुपए की कीमत के मोबाइल ले गया। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा कैद हो गया है। मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी व फुटेज ली। सुबह दुकानदार पहुंचा तो चोरी का पता चला दुकान मालिक मुकेश वर्मा ने बताया कि रोजाना की तरह गुरुवार रात को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो शटर खोलते ही अंदर का नजारा देख हैरान रह गया। सारा सामान बिखरा हुआ था। पीछे जाकर देखा तो दीवार तोड़ी हुई थी। इसी रास्ते से चोर दुकान में घुसा। चोर काफी मोबाइल चोरी करके फरार हो गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज भी देखी। दुकानदार ने बताया कि उसने थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को फुटेज सौंप दी है, जिसमें एक चोर का चेहरा साफ नजर आ रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry



