Haryana
Trending

सत्ता बचाने की जंग शुरू, भाजपा ने उतारी सबसे मज़बूत टीम, हारी सीटों पर फोकस तेज़ II

सत्ता बचाने की जंग शुरू, भाजपा ने उतारी सबसे मज़बूत टीम, हारी सीटों पर फोकस तेज़ II

विधानसभा चुनाव 2029 की तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में भाजपा ने उन 42 विधानसभा क्षेत्रों पर फोकस किया है, जहां पार्टी को पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी ने मंत्रियों और विधायकों को एक-एक विधानसभा का प्रभारी बनाया है। यहां विकास के जितने भी काम होंगे उनकी देखरेख में होंगे। संगठन का काम भी यही विधायक देखेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में इस पर मोहर लगी।

पंचकूला में घनश्याम अरोड़ा, नारायणगढ़ में श्याम सिंह राणा, अंबाला सिटी में योगेंद्र राणा, मुलाना आरक्षित में रामकुमार कश्यप, साढ़ौरा आरक्षित में शक्ति रानी शर्मा, जगाधरी में जगमोहन आनंद, शाहबाद आरक्षित में प्रमोद विज, थानेसर में भगवान दास कबीरपंथी, पिहोवा में कृष्ण मिढ़ा, गुहला आरक्षित में महिपाल ढांडा, कलायत में देवेंद्र अत्री, कैथल में घनश्याम सर्राफ, गन्नौर में मुकेश शर्मा, बरौदा में रणधीर पनिहार, जुलाना में लक्ष्मण सिंह यादव, टोहाना में रणबीर गंगवा, फतेहाबाद में विनोद भ्याना, रतिया आरक्षित में निखिल मदान, कालांवाली आरक्षित में मूलचंद शर्मा, डबवाली में गौरव गौतम, रानियां में कपूर सिंह बाल्मीकि, सिरसा में कृष्ण कुमार बेदी, ऐलनाबाद में श्रुति चौधरी, आदमपुर में कृष्ण कुमार पंवार, उकलाना आरक्षित में उमेद सिंह पातुवास, नारनौंद में डा. कृष्ण कुमार, हिसार में राजेश नागर, लोहारू में कंवर सिंह यादव, महम में सुनील सांगवान, गढ़ी सांपला किलोई में अरविंद शर्मा, रोहतक में विपुल गोयल, कलानौर आरक्षित में अनिल यादव डहीना, बहादुरगढ़ में पवन खरखौदा, बादली में तेजपाल तंवर, झज्जर आरक्षित में कुमारी आरती राव, बेरी में हरिंदर सिंह रामरतन, नांगल चौधरी में धनेश अदलखा, नूंह में सतीश कुमार फागना, फिरोजपुर झिरका में ओमप्रकाश यादव, पुनहाना में मनमोहन भड़ाना, हथीन में बिमला चौधरी, पृथला में राव नरबीर सिंह को प्रभारी बनाया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के 48 विधायक चुने गए थे। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के अलावा केवल चार विधायक हैं जिन्हें किसी विधानसभा का प्रभारी नहीं बनाया गया है। इनमें मंत्री अनिल विज और सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम भी ऐसे विधायकों में शामिल हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button