माता शीतला चमत्कारी धाम सिरसा में देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना II
माता शीतला चमत्कारी धाम सिरसा में देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जयदेव सहदेव जैन चेरीटेबल ट्रस्टी के प्रधान ललित जैन ट्रस्टी श्रीमति लीला जैन, बिन्दु जैन, रेणु जैन, आशिका जैन व जान्य जैन ने माता शीतला चमत्कारी धाम इन्द्रा विकास कलोनी बेगू रोड़ सिरसा में भगवान हनुमान जी, बाबा रामदेव, बाबा डाली बाई, बाबा गौरख नाथ जी की मूर्तियों की स्थापना की और यह जानकारी भगत पाला ने दी। उन्होंने बताया इस धाम में माँ शीतला जी की भी मूर्ति स्थार्पित की गई जिसे महावीर प्रसाद खदरिया ने धाम को भेट की। उन्होंने बताया इस अवसर पर अटूट भण्डारे का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने किया तथा पूरी रात माँ शीतला, बाला जी, बाबा रामदेव, गौरख नाथ का जागरण किया गया जिसमें भगतजनों ने देवी-देवताओं के भजनों पर खूब नृत्य किया और उसके पश्चात आरती की गई। उन्होंने बताया इस अवसर पर गुरू महाराज नंथूराम स्वयं आकर सभी सात-संगत को आशिर्वाद दिया और उन्होंने कहा माँ शीतला, बाला जी महाराज, बाबा रामदेव ने सभी भक्तों की इस चमत्कारी धाम आने पर मनोकामनाएँ पूरी करेंगे और उनके घर में सुख-समृद्धि, धन, सम्पदा व शांति आएगी। उन्होंने बताया इस अवसर पर ललित जैन, स्वामी रमेश साहुवाला, महावीर खदरिया, सेविका विमला बंजारा तथा सावित्री देवी ने भक्त पाला राम को इतना भव्य मंदिर बनाने के लिए बधाई दी और आशा कि भविष्य में यहां पर हजारों की संख्या में भक्त आएँगें और उनकी मनोकामनाएं पूरी होगी।। #newstodayhry @newstodayhry



