Haryana
Trending

शिव मंदिर विवाद तेज़: शिवभक्तों का धरना जारी, आरएसएस ने दिया समाधान का भरोसा II

शिव मंदिर विवाद तेज़: शिवभक्तों का धरना जारी, आरएसएस ने दिया समाधान का भरोसा II

गौशाला के बाहर बेमियादी धरना जारी आरएसएस प्रचारक पहुंचे, सीएम की निजी रुचि:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्री गौशाला के बाहर शिवभक्तों का धरना आज 12वें दिन में प्रवेश कर गया। बाबा की आरती आज भी बाहर की गई। साथ ही शिवभक्तों ने कामना की कि श्री गौशाला पदाधिकारियों को सद्बुद्धि मिले। गुरूवार को धरने पर आरएसएस के प्रचारक सदस्य भी पहुंचे। उन्होंने गौशाला में जाकर स्थिति का पताकिया और यह माना कि गौशाला कमेटी के सदस्यों ने गलती की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री स्वयं इस मामले में निजी रुचि ले रहे हैं और जल्द ही यह मामला हल करवा दिया जाएगा। श्री गौशाला में स्थापित शिव मंदिर के संस्थापक परिवार के सदस्य भवानी शंकर ने कहा कि श्री गौशाला की मैनेजमेंट कमेटी शिव भक्तों की आस्था से खिलवाड़ कर रही है। इस मंदिर के प्रति हजारों लोगों की श्रद्धा जुड़ी हुई है। भगवान भोलेनाथ गौशाला समिति के सदस्यों को विवेक प्रदान करें ताकि वे ईश्वर के काम में हस्तक्षेप न कर सकें।। #newstodayhry @newstodayhry 

Related Articles

Back to top button