Haryana
Trending

श्री दुर्गा मंदिर ओढ़ा में मासिक भंडारा श्रद्धापूर्वक सम्पन्न।।

श्री दुर्गा मंदिर ओढ़ा में मासिक भंडारा श्रद्धापूर्वक सम्पन्न।।

ओढ़ा- (अशोक गर्ग):-श्री दुर्गा अष्टमी के अवसर पर पुरानी अनाज मंडी ओढ़ा में स्थित दुर्गा मंदिर में श्री दुर्गा सेवा मंडल ओढ़ा द्वारा गांववासियों के सहयोग से मासिक भंडारा लगाया गया। भंडारे का शुभारंभ शाम को सात बजे श्री दुर्गा मंदिर के पुजारी देव शर्मा ने आद शक्ति दुर्गा माता जी, अन्नपूर्णा माता जी, देवों के देव श्री महादेव जी, ग्यारहवें रूद्र अवतार श्री हनुमान जी और श्री भैरों देव जी को भोग लगाकर कंजक पूजन के साथ किया। इस दौरान रानी, किरण, नीतू, पिंकी, सोनिया, सुखविंदर, मनजीत और हरबंस सहित श्री दुर्गा नारी मंडल की अन्य महिलाओं ने चूल्हे की रोटी बनाने और बर्तन साफ करने की सेवा की। श्री दुर्गा युवा मंडल के सदस्य केतन गर्ग, वत्सल गर्ग, जतिन सिंगला, पर्व गोयल, जश्न गोयल, हितिन कांसल, अनुराग गर्ग और जश्न सहित अनेक युवाओं ने सेवा एवं प्रचार कार्य बाखूबी निभाया।इसी दौरान श्री दुर्गा नारी मंडल की बहनें मीनाक्षी, निर्मला, अंजली और परवीन सहित अन्य महिलाओं ने सुंदर सुंदर भजनों से माता रानी का गुणगान किया। श्री दुर्गा सेवा मंडल के प्रधान जसपाल तगड़, छोटू राम शर्मा, बजरंग गर्ग, पवन कुमार गर्ग, रामपाल सिंगला, रामलाल गर्ग, जग्गू राम शर्मा, विनोद गोयल, भूषण गोयल, वेद प्रकाश गोयल, सुरेंद्र बांसल, बलविंदर खुराना, मनमोहन गोयल, राकेश गोयल, गोरा गर्ग, राकेश गर्ग हैप्पी, प्रेमकुमार गोयल, फकीर चंद गोयल, संजय कांसल, बॉबी गोयल, लक्ष्मण राम और रामलाल सिंगला सहित अन्य अनेक श्रद्धालुओं ने सार्थक सहयोग दिया।। #Newstodayhry @Newstodayhry


Related Articles

Back to top button