ग्लोबल स्टडी पॉइंट में ‘अभिनंदन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन।।
ग्लोबल स्टडी पॉइंट में ‘अभिनंदन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन।।

ओढ़ा -(अशोक गर्ग):- ग्लोबल स्टडी प्वाइंट ओढां द्वारा अभिनंदन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों की शानदार सफलता का जश्न मनाया गया।संस्थान के 25 विद्यार्थियों में से 18 बच्चों का जेईई एडवांस्ड के लिए चयन हुआ, जो किसी भी संस्थान के लिए अत्यंत उत्कृष्ट परिणाम है और गर्व का विषय है।
कार्यक्रम में सभी विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित हुए, जिनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मंच पर विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और प्रेरणादायक बन गया।इस अवसर पर ग्लोबल स्टडी पॉइंट संस्थान की पूरी मैनेजमेंट टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अभिभावकों ने भी अपने संबोधन में ग्लोबल स्टडी पॉइंट की इस शानदार उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए संस्थान का धन्यवाद किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया। संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।। #Newstodayhry @Newstodayhry




