Haryana
Trending

रानियां के रवि वर्मा के इन्कम टैक्स इंस्पेक्टर सिलेक्शन होने पर प्रैस क्लब ने किया सम्मानित ।।

रानियां के रवि वर्मा के इन्कम टैक्स इंस्पेक्टर सिलेक्शन होने पर प्रैस क्लब ने किया सम्मानित ।।

रानियां-(अमन बाँसल): –रानियां शहर के रवि वर्मा पुत्र स्व.मेनपाल वर्मा द्वारा इन्कम टैक्स इंस्पेक्टर बनने पर प्रैस क्लब रानियां के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रैस क्लब रानियां के प्रधान रमेश डावर, उपप्रधान संजय सैनी, कोषाध्यक्ष नरेश जैन, सचिव राजेन्द्र गाबा, महासचिव मनोज मेहता, सह सचिव अमन बांसल उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रधान रमेश डावर ने बताया कि रवि वर्मा ने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा ली गई परीक्षा में 539 वां रेंक हासिल करके रिकॉर्ड कायम कर दिया है। जोकि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इसलिए प्रैस क्लब रानियां के सदस्यों ने रवि वर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। उल्लेखनीय है कि रवि ने 539वी रैंक हासिल कर एसएससी सीजीएल का पेपर क्लियर किया है। जिसमें कुल विद्यार्थी 28 लाख के आसपास होते हैं उन्हीं 28 लाख में विद्यार्थियों में से रवि ने ऑल इंडिया रैंक में 539 रैंक हासिल किया है। जिसके तहत रवि वर्मा इंनकम टैक्स इंसपेक्टर के पद्द पर सिलेक्शन हुई है। इस अवसर पर रवि वर्मा की माता मेवा देवी को भी रवि वर्मा के साथ ही सम्मानित किया गया। इस मौके पर रवि की माता मेवा देवी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारा यही सपना था कि बिना पर्ची और बिना खर्ची के उनका बेटा सरकारी अफसर लगे। आज वो सपना पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने खूब मेहनत की। वही मेहनत आज रंग लाई है। इस मौके पर प्रैस क्लब के सदस्यों ने बताया कि अपनी मेहनत के बलबूते पर उपलब्धि के नए आयाम छूने वाले विद्याॢथयों को भी सम्मानित किया जाएगा।
कैप्शन नं.30एस.एस.एस.301 इन्कम टैक्स इंस्पेक्टर रवि वर्मा को सम्मानित करते प्रैस क्लब के सदस्य।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button