Haryana

एचपीवी टीकाकरण को लेकर बैठक।।

एचपीवी टीकाकरण को लेकर बैठक।।

करनाल-( सुभाष चंद):- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाई जा रही एचपीवी वैक्सीन को लेकर एक बैठक आज यहां जिला सचिवालय सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त डा. राहुल रईया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें ब्लाक अनुसार टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। डा. रईया ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द ऐसी महिला प्राचार्यों की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएं जो व्यक्तिगत रूचि लेकर 14-15 साल की छात्राओं को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर सकें।बैठक में बीडीपीओ को निर्देश दिए गए कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से तालमेल कर ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। पीएचसी स्तर पर तैनात डाक्टरों से कहा कि जिन गांवों में अभी तक वैक्सीन लगाने की प्रगति संतोषजनक नहीं है वहां आशा वर्कर के साथ खुद दौरा कर छात्राओं और उनके अभिभावकों से बात करें उनकी भ्रांतियों को दूर करे। वैक्सीन के सकारात्मक परिणामों के बारे में लोगों को बताए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। सरकार द्वारा लड़कियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि लड़कियां देश का भविष्य हैं और इन्हें स्वस्थ व सुरक्षित रखना प्रशासन के साथ-साथ समाज की भी जिम्मेदारी है।बैठक में बताया कि अब तक जिला में 36 सौ लड़कियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। लक्ष्य 12938 लड़कियों को वैक्सीन लगाने का है। सीएमओ डा. पूनम चौधरी ने बताया कि जिन लड़कियों को वैक्सीन लगाई गई है अभी तक कहीं से भी कोई नकारात्मक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। बैठक में उप सिविल सर्जन डा. शशि गर्ग, डा. सारिका, डा. नीरू, डा. गोविंद, बीईओ संजीव कुमार, धर्मवीर सिंह, बीडीपीओ साहब सिंह आदि ने भाग लिया।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button