रघुआना क्षेत्र मेंहजारों रुपए की 8 ग्राम 60 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक काबू ।।
रघुआना क्षेत्र मेंहजारों रुपए की 8 ग्राम 60 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक काबू ।।


बड़ागुढ़ा- (गुरनैब दंदीवाल):-सिरसा जिला की सीआईए सिरसा टीम ने गश्त के दौरान गांव रघुआना क्षेत्र से एक युवक को हजारों रुपए की 8 ग्राम 600 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान जगसीर उर्फ जग्गा पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव रघुआना थाना बड़ागुढ़ा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव रघुआना क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 8 ग्राम 600 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच बड़ागुढ़ा थाना पुलिस को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।। #Newstodayhry @Newstodayhry


