कर्ण कनाल मार्केट में उमड़ा भक्ति का सैलाब, गूंजे मां के जयकारे।।
कर्ण कनाल मार्केट में उमड़ा भक्ति का सैलाब, गूंजे मां के जयकारे।।

करनाल -(सुभाष चंद):- कर्ण कनाल मार्केट में आयोजित भव्य भजन संध्या एवं भगवती जागरण में शहर की महापौर रेणु बाला गुप्ता ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। उन्होंने मां भगवती के चरणों में शीश नवाया और समस्त शहरवासियों के लिए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर नजर आया। भजन-कीर्तन, मां के जयकारों और भक्तिमय वातावरण ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि भजन संध्या और भगवती जागरण हमारी आस्था के साथ-साथ समाज को जोडऩे का सशक्त माध्यम हैं, जो सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि मां भगवती का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। साथ ही उन्होंने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में आरसी खन्ना, विकास कथूरिया, रमेश भाम्बा, रामशरण गुप्ता, राकेश हंस, गुलशन नारंग, दिनेश मल्होत्रा एवं सचिन कटारिया सहित अन्य गणमान्यजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मां का गुणगान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महापौर सहित समस्त भक्तों ने मां भगवती से प्रार्थना की कि सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और करनाल को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर करें।। #Newstodayhry @Newstodayhry

