यातायात थाना प्रभारी ने स्कूली बच्चों को रोड़ सेफ्टी तथा यातायात नियमों बारे जागरुक किया ।।
यातायात थाना प्रभारी ने स्कूली बच्चों को रोड़ सेफ्टी तथा यातायात नियमों बारे जागरुक किया ।।

सिरसा -(अक्षित कम्बोज):-पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के दिशा-निर्देशनुसार यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मचंद द्वारा आज बरनाला रोड स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, अध्यापकों एवं अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर धर्मचंद ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क पर सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण उपाय बताए।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों से जुड़े सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके चलते बच्चों को कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने बताया कि अक्सर बच्चे सड़क पार करते समय, साइकिल चलाते हुए या स्कूल बस से उतरते समय यातायात नियमों की अनदेखी कर देते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए बच्चों को सड़क पर सावधानीपूर्वक चलने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करने तथा ट्रैफिक संकेतों की पालना करने की आदत डालनी चाहिए।इंस्पेक्टर धर्मचंद ने अभिभावकों को भी संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल घर के अंदर ही नहीं बल्कि घर के बाहर भी सुनिश्चित करना माता-पिता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आजकल छोटे बच्चे भी स्कूल जाने लगे हैं और हर समय उनके साथ रह पाना संभव नहीं होता। ऐसे में माता-पिता का दायित्व बनता है कि वे बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की सही जानकारी दें तथा उन्हें अनुशासनपूर्वक यातायात नियमों का पालन करना सिखाएं।उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं है। अभिभावकों को चाहिए कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए बिल्कुल भी न दें। उन्होंने कहा कि नाबालिग वाहन चालक न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डालते हैं। इसलिए सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता दिखाना समाज के हर नागरिक का कर्तव्य है।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर धर्मचंद ने बच्चों से आह्वान किया कि वे स्वयं यातायात नियमों की पालना करें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस द्वारा समय-समय पर सेमिनार, जागरूकता अभियान और गोष्ठियों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और शहर का सौंदर्यकरण भी कायम रखा जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry