Haryana
Trending

हेरोइन बरामगी मामले में सप्लायर वांछित आरोपी काबू।।

हेरोइन बरामगी मामले में सप्लायर वांछित आरोपी काबू।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना नाथूसरी चौपटा पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सिरसा रोङ गांव गाधी बङी क्षेत्र से काबू किया ।इस संबंध में जानकारी देते हुए नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी ने बताया कि दिनांक 14 फरवरी 2026 को नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस की एक टीम ने गांव कागदाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गाङी सवार एक युवक को 5 ग्राम 30 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। उक्त मामले में थाना नाथूसरी चौपटा में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरु की गई थी ।जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ में सामने आया कि वह बरामद हेरोइन सुरेश कुमार पुत्र रामकिशन निवासी गांव कागदाना जिला सिरसा से लेकर आया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार की तलाश शुरू की और खुफिया सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।। Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button