Haryana
Trending

हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना।।

हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना।।

करनाल-( सुभाष चंद) :-हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत करनाल से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए रवाना हुए 200 और हरियाणा के कुल 9 जिलों से लगभग 800 यात्रियों ने शुक्रवार को हजूर साहिब नांदेड में दर्शन कर माथा टेका। दर्शन के बाद यात्रियों को वापिस लेकर ट्रेन रवाना हुई। यह 10 मई को करनाल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 5 मई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरूक्षेत्र से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसी प्रकार करनाल से तीर्थ यात्रियों को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने झंडी दिखाकर रवाना किया था।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button